लोहरदगा में अपराधियों ने मचाया तांडव, बाइपास सड़क परियोजना पर फायरिंग, गार्ड को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2026

लोहरदगा में अपराधियों ने मचाया तांडव, बाइपास सड़क परियोजना पर फायरिंग, गार्ड को लगी गोली

लोहरदगाः जिले के बहुप्रतीक्षित बाइपास सड़क परियोजना पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। सदर थाना क्षेत्र के टोली गांव के पास बाइपास सड़क परियोजना के पुलिस निर्माण स्थल पर बाइक सवार दो अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना में एजेंसी के कर्मचारी राजकुमार यादव को निशाना बनाया गया और उन पर दो राउंड फायरिंग हुई, जिसमें वो बाल-बाल बच गए।

WhatsApp Image 2026 08 28 at 11.27.45 AM
बताया जाता है कि राजकुमार यादव पिकअप वाहन में सो रहे थे। जिसे अपराधियों ने पहले जगा कर उसे वहां से जाने को कहा और इसके बाद उनका निशाना साध कर दो गोली उस पर चला दी। वहीं अपराधियों ने योजना स्थल पर मौजूद गार्ड भूषण पर भी एक राउंड फायर किया। गोली भूषण की बांह में जा फंसी है। अपराधियों ने योजना स्थल पर खडें एक हाइवा में भी आग लगा दी। जिससे हाइवा का अगला हिस्सा जल गया है। इसके बाद अपराधी वहां से चलते बने। अपराधी मुख्य पथ से पैदल ही लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर योजना स्थल पर पहुंचे थे। घटना के बाद गोली लगने से घायल गार्ड भूषण को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल गार्ड की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

See also  अपराधियों ने पलामू पुलिस को दी खुली चुनौतीः कांग्रेस के पूर्व नेता समेत दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 4 दिनों में 5 मर्डर

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर और खुद एसपी सादिक अनवर रिजवी ने मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारी गार्ड और अन्य लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ में यह बात स्पष्ट हुई कि दो अपराधी पैदल ही घटना स्थल पर पहुंचे थे। उनके पास देसी कट्टा था। जिससे तीन राउंड फायर किया है। हालांकि योजना के क्रियान्वयन एजेंसी से पहले किसी तरह की रंगदारी या लेवी मांगने की कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। अचानक से हुई इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट पर है। अपराधियों की धर पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है। मामले में लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर छापेमारी चल रही है।

See also  चेशायर होम जमीन घोटालाः ED ने धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई को जारी किया समन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now