जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर लगाया नस्लीय भेदभाव का आरोप, थाना प्रभारी विवाद पर कहा-स्पीकर को 4 बार फोन किया, पर कुछ नहीं हुआ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2026

जयराम महतो को धनबाद कोर्ट से मिली राहत, बरवाअड्डा थाना विवाद में मिली अग्रिम जमानत

रांचीः डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक ने एक ओर माफी मांगने से इंकार कर दिया तो दूसरी ओर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए पांच दिनों का अल्टीमेटम दे दिया। पुलिस एसोसिएशन के अल्टीमेटम का जवाब देने जयराम महतो सोशल मीडिया पर लाइव आये और बरवाड्डा थाना प्रभारी के साथ-साथ पुलिस एसोसिएशन को भी खूब आड़े हाथों लिया। जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर नस्लीय भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन गोरा रंग देखकर समर्थन करता है। कुछ दिन पहले एक आदिवासी पुलिस अधिकारी लिंडा के साथ उनका हॉट-टॉक हुआ था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस एसोसिएशन से की थी। लेकिन एसोसिएशन ने कहा था कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच ऐसी बातें होती रहती हैं। अब अचानक एसोसिएशन इस मामले में गंभीर कैसे हो गया। उन्होंने एसोसिएशन पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया।

See also  जयराम महतो की गिरफ्तारी एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, डुमरी विधायक ने कहा- पुलिस की मांग को केवल मैंने सदन में उठाया, मैं ना झुकूँगा, ना रुकूँगा, ना टूटूँगा

 

थाना प्रभारी से हुए विवाद को लेकर जयराम महतो ने विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा कोई कार्रवाई या दखल नहीं देने पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब वह कभी भी स्पीकर को पत्र नहीं लिखेंगे। उन्होंने कहा कि स्पीकर विधायकों के कस्टोडियन होते हैं, इस नाते उन्होंने उन्हें चार-चार बार फोन किया। स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपनी ओर से इस मामले में कोई रूचि नहीं ली। सच्चाई जानने का प्रयास नहीं किया। उन पर तीन-तीन एफआईआर दर्ज कर दी गयी। शराब पीकर लोगों ने एफआईआर करायी। उनके विरूद्ध साजिश हो रही है, लेकिन कोई देखनेवाला नहीं।


उन्होंने कहा कि जहां तक पुलिस एसोसिएशन की बात है, तो वह अपना अल्टीमेटम अपने पास रखें, पुलिस महकमा प्रिंस खान जैसे गुंडों के विरूद्ध कुछ भी नहीं कर पा रहा। ये माफिया या गुंडों पर मुकदमा करने से डरते हैं, हर ओर अपराधी निरंकुश हो रहे हैं, वहीं ये पुलिस वाले जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि पुलिस एसोसिएशन को देखना चाहिए कि एसपी-डीसी सरेआम पुलिसकर्मियों को बेइज्जत करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now