सिमडेगा में नाबालिग के प्रसव मामले में महिला गिरफ्तार, दफन मृत शिशु बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2026

सिमडेगा में नाबालिग के प्रसव मामले में महिला गिरफ्तार, दफन मृत शिशु बरामद

सिमडेगा: नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने और बाद में मृत शिशु को जन्म देने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी करीब 40 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के आंगन में दफन किए गए मृत शिशु को बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त कुदाल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 22 अगस्त को सदर अस्पताल में नाबालिग की मां ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया था। इसमें बताया गया कि करीब 10 दिन पहले उन्हें बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। पूछताछ में एक नाबालिग लड़के ने गर्भधारण की बात स्वीकार की थी। आरोप है कि लड़के की मां गुड़िया देवी ने दोनों का विवाह कराने की बात कही थी। उन्होनें कहा कि 19 अगस्त को खेत से लौटने पर किशोरी ने बताया कि गुड़िया देवी ने गर्भपात कराने के उद्देश्य से कथित रूप से जड़ी-बूटी की दवा खिलाई और किसी को जानकारी नहीं देने को कहा। इसके बाद किशोरी ने करीब छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया। आरोप है कि गुड़िया देवी मृत शिशु को बिना सूचना दिए अपने साथ ले गई। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 22 अगस्त को किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फर्दबयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर बीएनएस और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में जांच शुरू की गई। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

See also  जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इन-हाउस पैनल की रिपोर्ट अमान्य करने से इनकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now