रांची: झारखंड विधानसभा में हेमंत सोेरन ने करारा जवाब दिया है । हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी छात्रों का चोला पहन राजनीति कर रही है । हेमंत सोरेन ने बीजेपी विधायकों द्वारा नोटों के बंडल दिखाए जाने पर हमला किया औऱ कहा कि इन जेबों और घरों में नोटों बंडल भरे पड़े हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने जेपीएससी समेत कई एग्जाम्स की जांच के आदेश दिए हैं। 14वीं JPSC एग्जाम रद्द कर दिया गया है । हेमंत सोरेन ने मशहूर कवि भूतनाथ पांडेय की कविता पढ़ी और बीजेपी पर गिरने का आरोप लगाया । भारी हंगामे के बाद विधानसभा को अनिश्चिकाल के लिए स्थगति कर दिया गया है ।






