रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित तौर पर अनियमितताओं को लेकर आइसा की ओर से शुक्रवार को विधानसभा घेराव किया गया। पैदल मार्च के दौरान आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक स्याही फेंकी। पुलिस ने मौके पर ही युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक अमरनाथ पांडेय हजारीबाग जिले का रहने वाला है।
#WATCH रांची, झारखंड: छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा पर कथित तौर पर स्याही फेंकने वाले आदमी को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। pic.twitter.com/dwngf8mAcJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से विधानसभा घेराव के लिए निकली नेहा बोरा ने खुद पर स्याही फेंकी गई घटना पर कहा कि 20 जुलाई को हमपर टेयर गैस फेंके गए थे, लाठीयां चलाई गई थी। अगर तब छात्र नहीं डरे तो अब क्या डरेंगे। नेहा ने आगे कहा कि बीजेपी और आरएसएस के गुंडे जो स्टेडियम में बैठकर बोल रहे है कि हम छात्रों के साथ खड़े है। तब जब छात्र जेपीएससी- जेएसएस परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मार्च कर रहे है तब वहीं गुंडे जो अपने को छात्रों का हितैसी कर रहे है वो मुझपर स्याही फेंक रहे है। ये कैसे छात्रों के हितैसी हुए। जो लोग ये समझते है कि वो स्याही से छात्रों-नौजवानों के गुस्से को ठंडा कर सकते है उसे हम खुली चुनौती देते है कि अगर इस उमड़ रहे छात्र आंदोलन में आपकी नफरत की राजनीति के चुले नहीं हिला दी तो धिक्कार है।






