राहुल गांधी ने की रांची के प्रदर्शनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर की बात,आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 7, 2026

राहुल गांधी ने की रांची के प्रदर्शनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर की बात,आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा

रांचीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात 8.45 बजे अनशन पर बैठे छात्र नेता रविंद्र पासवान से फोन पर बात की। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों को छात्रों को सपोर्ट करने की अपील की है। राहुल गांधी ने एक वीडियो के माध्यम से जारी अपने बयान में साफ कहा है कि देश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। देश की हर सरकार काे छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्रों के इस आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन देने की बात भी कही।


गुरुवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधी बातचीत की। यह बातचीत रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा के फोन के जरिए कराई गई, जो लगभग 10 मिनट तक चली।बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। इससे पहले भी उन्होंने एक बयान में कहा था कि युवाओं और छात्रों की मांगों को किसी भी संवेदनशील सरकार को अनदेखा नहीं करना चाहिए।


छात्र नेता ने उठाए तीखे सवाल
राहुल गांधी से हुई चर्चा के बाद छात्र प्रतिनिधि रवींद्र पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने उन्हें राज्य में परीक्षा तंत्र में सक्रिय माफिया और अभ्यर्थियों की जमीनी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।चूंकि कांग्रेस झारखंड की सत्ताधारी सरकार में साझेदार है, इसलिए मैंने उनसे मांग की है कि इस पूरे मामले और अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर पार्टी अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट करे। रवींद्र पासवान के अनुसार, राहुल गांधी ने अभ्यर्थियों से उनकी मांगों की एक सूची भेजने को कहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे इस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं और अपने स्तर से जो भी संभव मदद होगी, अवश्य करेंगे।


मौजूदा शिक्षा तंत्र पर साधा निशाना
इस घटनाक्रम के दौरान राहुल गांधी ने देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज का शिक्षा ढांचा युवाओं पर बोझ बनता जा रहा है और यह काफी खर्चीला और दमनकारी होता जा रहा है।छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए पूरी शैक्षणिक प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार की आवश्यकता है।

See also  मुगमा के पास मालगाड़ी बेपटरी, राजधानी सहित कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, धनबाद स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now