महिला मरीज से डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, गढ़वा थाना के शिकायत दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2026

महिला मरीज से डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, गढ़वा थाना के शिकायत दर्ज

गढ़वा: सदर अस्पताल के सामने स्थित निजी क्लिनिक में इलाज कराने आई 20 वर्षीय महिला ने बुधवार को चिकित्सक डा. कुलदेव चौधरी पर दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर किसी से कुछ न कहने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़िता ने गढ़वा थाना प्रभारी को आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता, जो चिनियां थाना क्षेत्र की रहने वाली है, उसने अपने आवेदन में बताया कि वह बुखार और हाथ-पैर में दर्द की शिकायत लेकर 9 जुलाई को अपने पति के साथ संबंधित निजी क्लिनिक पहुंची थी। चिकित्सक ने उसकी तबीयत गंभीर बताते हुए तीन दिनों तक भर्ती रखा और 11 जुलाई को छुट्टी दे दी। इसके बाद वह 16 और 28 जुलाई को भी जांच और दवा के लिए क्लिनिक गई। महिला का आरोप है कि 5 अगस्त को वह दोबारा अपने पति के साथ इलाज के लिए क्लिनिक पहुंची। इसी दौरान चिकित्सक ने उसके पति को दवा लाने के बहाने बाहर भेज दिया। पीड़िता का कहना है कि कमरे में अकेला पाकर चिकित्सक ने उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और दुष्कर्म की नीयत से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर कथित रूप से उसे किसी से भी घटना का जिक्र नहीं करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, इसी बीच उसका पति वापस क्लिनिक में पहुंच गया, जिसके बाद चिकित्सक अपनी कुर्सी पर बैठ गया। क्लिनिक से बाहर निकलने के बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति और परिवार वालों को बताई। इसके बाद सभी लोग गढ़वा थाना पहुंचे और आरोपित चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता से आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपित चिकित्सक डा. कुलदेव चौधरी से मामले में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, पर उनकी ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

See also  रांची के ओरमांझी में राइस मिल में डकैती, दो वैन से पहुंचे 22 अपराधियों ने पांच घंटे तक मचाया उत्पात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now