कोडरमा के जंगल में प्रशिक्षण शिविर, पाकिस्तान के संपर्क में थे आरोपी, पिस्टल, बुलेटप्रुफ जैकेट, मोबाइल, टैब, कैमरा बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2026

कोडरमा के जंगल में प्रशिक्षण शिविर, पाकिस्तान के संपर्क में थे आरोपी, पिस्टल, बुलेटप्रुफ जैकेट, मोबाइल, टैब, कैमरा बरामद

कोडरमाः जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर में छापेमारी के बाद पुलिस ने चैंकाने वाला खुलासा किया है। कोडरमा पुलिस का दावा है कि माधोपुर निवासी अरसद महफूज 21 वर्ष पिता मो जहागीर और शाहीन प्रवीण उर्फ मुस्कान 21 वर्ष पिता मो जसीम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम का उपयोग कर देश के नौजवानों को देश विरोधी विचारों के जरिए भड़काने और उनका ब्रेनवाश करने का काम कर रहे थे। इतना ही नहीं, इन लोगों का सीधे तौर पर पाकिस्तान के विभिन्न लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से तार भी जुडे हुए थे। पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि चार दूसरे लोगों को छोड़ दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 08 04 at 5.07.02 PM
अरसद के पास से मोबाइल के साथ कई सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अरसद महफुज के पास से एक मोबाइल, एक टैब, चाकू, ट्राईपेड, देशी पिस्टल, बुलेटप्रुफ जैकेट सदृश्य बरामद किया है, जबकि शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान के पास से दो एंड्रॉवड मोबाइल, एक वीडियो कैमरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के पकड़े जाने से आतंकवादियों के सोशल मीडिया नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
आतंकवादी निरोधी दस्ता की सूचना पर छापेमारी
कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखंड, रांची से मिली सूचना के आधार पर तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपूर में संदिग्ध अरसद महफुज के घर की घेराबंदी कर छापामारी कर उसे पकड़ा. जांच के दौरान अरसद महफूज के कमरे से मोबाइल, टैब, देशी पिस्टल, बुलेटप्रुफ जैकेट, ट्राईपोड आदि बरामद किया गया़ इसके मोबाइल व टैब में कई आपत्तिजनक इंस्टाग्राम आईडी संचालित पाया गया़ पुलिस के अनुसार उक्त अकाउंट्स पर भड़काऊ ऑडियो एवं विडियो क्लिप्स का इस्तेमाल करके जिहाद के समर्थन में कई आपत्तिजनक पोस्ट मिला।
बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था अरसद
पुलिस के अनुसार, अरसद के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच में यह भी सामने आया है कि यह अभियुक्त कई ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप्स का सक्रिय सदस्य है, जिनमें कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबर भी जुड़े हुए हैं और सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।आरोपी ने इंस्टाग्राम पोस्टों में उग्रवादी और जिहादी मानसिकता से प्रेरित कई दूसरी सामग्रियां भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।इसके मोबाइल फोन से नजदीकी जंगल में सैन्य-शैली की ट्रेनिंग लेते हुए वीडियो और फोटो भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरामद सामग्री, सोशल मीडिया पोस्ट्स और ट्रेनिंग वीडियोज इस बात का स्पष्ट और पुख्ता प्रमाण हैं कि अभियुक्त अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा था, जो कि समाज एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक अत्यंत गंभीर चुनौती एवं सीधा खतरा है।
गर्लफ्रेंड से भी काम कराता था अरसद
कोडरमा पुलिस के अनुसार अरसद ने पूछताछ के दौरान में यह भी बताया कि उसके गांव की एक लडकी शाहीन प्रवीण उर्फ मुस्कान उसकी महिला मित्र है और उसकी हरेक गतिविधि की सहयोगी है। उसके द्वारा भी ऐसे कार्य किए जा रहे हैं।शाहिन के पास से बरामद मोबाइल व वीडियो कैमरा में भी कई आपत्तिजनक सामग्री पाया गया।

See also  सिमडेगा में PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार,सड़क निर्माण कंपनी की गाड़ियों में आग लगाने का किया था प्रयास
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now