प्रिंस खान की पत्नी और तीन बच्चे पाकिस्तान में शिफ्ट, पुलिस दबिश के बाद केरलम के रास्ते हुए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2026

प्रिंस खान की पत्नी और तीन बच्चे पाकिस्तान में शिफ्ट, पुलिस दबिश के बाद केरलम के रास्ते हुए फरार

रांचीः गैंगस्टर प्रिंस खान के बाद अब उसका परिवार भी भारत छोड़कर पाकिस्तान में शिफ्ट हो गया है। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी शगुफ्ता अपने तीन बच्चों के साथ पाकिस्तान के बहावलपुर पहुंच गई है। हाल ही में पकड़े गए प्रिंस खान के गुर्गों ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है।
गुर्गों ने पाकिस्तान पहुंचने का रूट भी पुलिस को बताया। इसके मुताबिक पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद शगुफ्ता बच्चे के साथ केरलम पहुंची। कुछ महीने वहां रही। फिर एजेंट की मदद से वह दुबई पहुंच गई। वहां से प्रिंस खान की नौकरानी ने डंकी रूट से बहावलपुर पहुंचाया। अब पुलिस इनके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
प्रिंस भी दुबई होकर पाकिस्तान भागा था वर्ष 2021 में नन्हें हत्याकांड के बाद पुलिस से बचने के लिए प्रिंस खान कोलकाता से कोच्चि के रास्ते दुबई चला गया। दुबई में रहते हुए झारखंड में कारोबारियों से रंगदारी मांगने लगा। वह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करता था, ताकि व्यवसायियों में खौफ पैदा हो सके।दुबई में जब उसके प्रत्यार्पण के लिए सक्रियता बढ़ी तो वह पाकिस्तान भाग गया। तब से वहीं है। पुलिस को फैज खान के नाम से उसका एक पाकिस्तानी आईडी कार्ड भी मिला है। हालांकि जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है कि यह कार्ड फर्जी है।

See also  तलवार से केक काटकर 14 साल के नाबालिग ने मनाया बर्थडे पार्टी, दोस्तों ने उसी तलवार से काटकर कर दी हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now