JPSC और JSSC को लेकर BJP का हल्ला बोल, संसद में मौन उपवास करेंगे सांसद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2026

मौन उपवास करेंगे BJP सांसद

रांची: प्रदेश कमेटी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कार्यसमिति की घोषणा कर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है।उम्मीद है कि यही कमेटी साल 2029 में होने वाले चुनाव तक बनी रहेगी। ऐसे में भाजपा ने ओबीसी के साथ अपने कोर वोटबैंक सामान्य जातियों को भी अच्छी संख्या में प्रतिनिधित्व दिया है।अब महिला और युवा मोर्चा में भी अध्यक्ष पद पर सामान्य जाति के नेता को जगह देकर पार्टी सर्वसमावेशी राजनीति का दावा करेगी।प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से जिला से लेकर राजधानी तक आंदोलन की रणनीति बनाई है। जेपीएससी समेत अन्य नियुक्ति परीक्षाओं में हुए अनियमितता के मुद्दे पर भाजपा दिल्ली से लेकर रांची तक सक्रिय हो गई है।अब जिलों में भी भाजपा कार्यकर्ता इसपर आंदोलन करेंगे। इसमें झामुमो के साथ कांग्रेस पार्टी पर ज्यादा निशाना साधा जा रहा है।पार्टी रांची में हो रहे युवाओं के आंदोलन को भी सतर्कता से देख रही है। सीधे तौर पर ऐसे किसी आंदोलन को समर्थन देन की जगह भाजपा की योजना अपने कार्यकर्ताओं के जरिए आंदोलन आगे बढ़ाने की है।
बढ़ते अपराध पर प्रदेश अध्यक्ष ने खोला है मोर्चा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर सक्रियता दिखाते हुए सीधे पहल की है। हजारीबाग, जमशेदपुर के अलावा रांची में भी पार्टी ने इसके लिए आंदोलन किया है।अब जिलों में भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध पर पार्टी फिर से आंदोलन तेज कर रही है।संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी होने से पार्टी को आंदोलन सफल होने की उम्मीद है।
संसद के समक्ष भाजपा सांसदों का आज मौन उपवास
झारखंड के भाजपा सांसद राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास (व्रत) रखेंगे।यह प्रदर्शन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से 11 बजे तक होगा।

See also  ग्वालियर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, घुटने के अंदर घुसा दी तलवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now