सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिस कर्मी अभिषेक कुमार पटेल सस्‍पेंड, विभागीय जांच शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2026

सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिस कर्मी अभिषेक कुमार पटेल सस्‍पेंड, विभागीय जांच शुरू

डेस्कः सिवान में छात्रों पर एके–47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वहीं, कुछ पुलिस जवानों में इस निर्णय को लेकर नाराजगी की भी चर्चा है।
मुख्‍यालय के निर्देश पर की गई कार्रवाई
एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को निलंबित किया गया है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि बिहार बंद के दौरान सिवान में प्रदर्शन के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसी दौरान एके-47 से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।


जेपी चौक पर पुलिस ने की थी हवाई फायरिंग
बता दें बिहार बंद के दौरान शनिवार को शहर में विधि-व्यवस्था बिगड़ने के दौरान पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। नगर थाना और मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम का उल्लेख किया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने जेपी चौक और आसपास के इलाकों में जमकर उपद्रव किया। पथराव और तोड़फोड़ के बीच पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिसमें कई जवान घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन भीड़ के नहीं मानने पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

See also  CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 17 फरवरी से शुरू हो सकते है एग्जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now