वैभव सूर्यवंशी का T-20 में दूसरा अर्धशतक, ईशान किशन ने बनाए 29 रन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी का T-20 में दूसरा अर्धशतक, ईशान किशन ने बनाए 29 रन

डेस्कः भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया।ये उनका दूसरा इंटरनेशनल अर्धशतक भी है। उनकी पारी 8 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। वे 49 गेंद पर 81 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्ले मधेवीरे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में ब्रैड इवांस को कैच दे बैठे।
वहीं, ईशान किशन 25 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनकी पारी में 4 चौके शामिल है। ईशान क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए और गेंद ने उनका लेग स्टंप उड़ा दिया भारतीय टीम पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।


भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा,टीम उसी पिच पर खेल रही है, इसलिए इसके धीरे-धीरे और धीमा होने की उम्मीद है।भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। प्रिंस की जगह अशोक शर्मा और शिवम दुबे की जगह सूर्यांश को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।बता दें कि इसके पहले जिम्बाब्वे के हरारे ग्राउंड में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बन गए थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। मुकाबले में इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए, जिसमें सूर्यवंशी ने फिफ्टी लगाने के बाद अपनी मां के नाम का पहला लेटर A का साइन बनाया। उनकी मां का नाम आरती सूर्यवंशी है।

See also  मुकेश सहनी की पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले VIP सुप्रीमो का एलान

वैभव सूर्यवंशी को लेकर ईशान किशन ने क्या कहा

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर ईशान किशन का कहना है कि वे वैभव के भाई जैसे हैं और उनका काम है कि उसे भटकने न दें। किशन ने इसका भी खुलासा किया कि कैसे टीम मैनेजमेंट और साथी खिलाड़ी सूर्यवंशी को गलत राह पर न जाने से बचाते हैं। वैभव ने मात्र 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर के पहले तीन मैचों में सूर्यवंशी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें चौथे मैच से बाहर कर दिया गया। एक युवा बैटर को इस तरह से बाहर करना उसके आत्मविश्वास पर असर पहुंचा सकता था। हालांकि, किशन ने खुलासा किया है कि पूरी टीम कोशिश करती है कि वो इन सब चीजों के बारे में न सोचे और बस क्रिकेट पर ध्यान दे। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में जीत के बाद किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यवंशी को लेकर बात की। उनका ये जवाब तब आया, जब उनसे पूछा गया कि टीम में सीनियर खिलाड़ी 15 साल के प्लेयर के लंबे करियर के बारे में कैसे बात करते हैं? उन्होंने कहा, “वैभव बहुत ही स्मार्ट है। उसे पता है कि वो क्या कर रहा है और उसे बैटिंग कैसे करनी है। उसे मैदान पर कैसे रहना है और मैदान के बाहर कैसे रहना है। आपके फ्रेंड सर्कल की वजह से भी कुछ परेशानी हो सकती है। मैं भी उसी बैकग्राउंड से हूं और इस वजह से पता है कि जब आप इंडिया के लिए खेल रहे हों, तो आपको किस पर फोकस करना है।” विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, “मैं, अभिषेक, अक्षर भाई और टीम में जितने भी खिलाड़ी हैं, सभी यही चाहते हैं कि वो क्रिकेट के बारे में सोचे। उसे ये नहीं सोचना चाहिए कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। अगर उससे रन नहीं बन रहा है, तो वो अपनी बॉडी लैंग्वेज न गिरने दे। हम सभी यही पक्का करते हैं कि वो क्रिकेट के अलावा किसी और चीज को लेकर सोच में न पड़े।” ईशान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “जब आपके पास टीम में ऐसा प्लेयर हो और वो बहुत छोटा हो तो आप नहीं चाहेंगे कि वो गलत वजहों से भटके। एक टीममेट के तौर पर और क्योंकि मैं उसके भाई जैसा हूं, तो पक्का करना हमारा काम है कि वो उन गलतियों को न दोहराए, जो हमने अपने शुरुआती में दिनों में दोहराई थी।”

See also  धनबाद में कोयला चोरों का दुस्साह, ASI और उनकी पत्नी पर किया हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now