रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट हुई ग्राउंडेड, रांची-कोलकाता फ्लाइट से यात्री गए भुवनेश्वर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2026

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट हुई ग्राउंडेड, रांची-कोलकाता फ्लाइट से यात्री गए भुवनेश्वर

रांचीः बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर शनिवार रात भुवनेश्वर से आई इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड हो गई। फ्लाइट शाम करीब छह बजे सुरक्षित रांची पहुंची थी। इसमें करीब 70 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित उतर गए। इसके बाद विमान का रूटीन तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान विमान में तकनीकी खराबी मिली।
इस बीच भुवेश्वर जाने वाले यात्री विमान में सवार हो चुके थे। करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतरने का अनुरोध किया गया। इसके बाद रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द कर उसमें जाने वाले यात्रियों को भुवनेश्वर भेजा गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सुरक्षित लैंडिंग के बाद रूटीन जांच में तकनीकी कमी सामने आई। इसके बाद एहतियात के तौर पर फ्लाइट को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया।

See also  हजारीबाग के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में करोड़ों की लूट, कई किलो सोना और कैश लेकर अपराधी फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now