रांची में ATS जवान के घर चोरी, लाखों के गहने और कैश लेकर चोर फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2026

रांची में ATS जवान के घर चोरी, लाखों के गहने और कैश लेकर चोर फरार

रांचीः सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चोर ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। यह घटना सुखदेव नगर के जमुना नगर रोड संख्या-3 की है, जहां एटीएस में तैनात जवान कमलेश कुमार के घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नकदी की चोरी की है। जानकारी के अनुसार एटीएस जवान कमलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या घूमने गए हुए हैं। जिसके बाद चोरों ने घर को निशाना बनाया। घटना का खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ जब आस-पड़ोस के लोगों ने कमलेश कुमार के घर का मुख्य दरवाजा और ताला टूटा हुआ देखा। जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुखदेव नगर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

See also  पटना DM को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, FIR दर्ज करने के आदेश पर रोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now