JPSC परीक्षा में अनियमितता मामले में तीन और गिरफ्तारी, अब तक 8 आरोपी भेज गए जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2026

रांचीः जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमतता मामले में सीआईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सीआईडी ने शुक्रवार को तीन अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। रांची के दो होटलों में भी छापेमारी की गई है। CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, TDPL (TSR Data Processing Private Limited) के कर्मचारी हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर पांच दिनों की पुलिस रिमांड में लिया गया है। वहीं, रांची पुलिस के सहयोग से रांची के अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित दो होटलों में भी छापेमारी की गई।

WhatsApp Image 2026 07 24 at 8.07.02 PM
CID ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। CID ने आम लोगों से अपील की है कि इस मामले से संबंधित किसी भी सूचना, दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होने पर जांच एजेंसी को उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

See also  JPSC नियुक्ति घोटालाः 12 साल बाद पहले नियुक्ति घोटाले में CBI ने दायर की चार्जशीट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now