भारतीय फार्मा सेक्टर को बड़ा झटका, ट्रंप ने किया जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2026

भारतीय फार्मा सेक्टर को बड़ा झटका, ट्रंप ने किया जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने का एलान

डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका अगस्त 2028 से विदेश से आयात होने वाली जेनेरिक दवाओं पर भारी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाएगा। इससे भारतीय फार्मा सेक्टर को एक बड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने मंगलवार को इंपोर्ट की जाने वाली जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके से टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि ये दवाएं दो साल तक अमेरिका में बिना किसी शुल्क (ड्यूटी-फ्री) के आती रहेंगी और उसके बाद भारी टैरिफ बढ़ाया जाएगा ताकि दवा बनाने का काम (मैन्युफैक्चरिंग) वापस देश में लाया जा सके।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि यह योजना लागू होती है, तो पहले 2 वर्षों तक टैरिफ शून्य (0%) रहेगा।इसके बाद तीसरे वर्ष 100% और चौथे वर्ष 200% तक टैरिफ लगाया जा सकता है।भारत अमेरिका को हर साल 9–10 अरब डॉलर मूल्य की जेनेरिक दवाएं निर्यात करता है और अमेरिकी जेनेरिक दवा बाजार की करीब 40% आपूर्ति भारत से होती है।यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो इसका भारतीय दवा उद्योग और अमेरिका को होने वाले जेनेरिक दवा निर्यात पर बड़ा असर पड़ सकता है।
'2028 के बाद लगेगा 200 % टैरिफ'
उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद ऐसी फार्मास्युटिकल दवाओं का उत्पादन देश के भीतर ही शुरू करना है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, "1 अगस्त, 2026 से अमेरिका में आने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर दो साल तक जीरो परसेंट टैरिफ लागू रहेगा। इसके बाद एक साल के लिए टैरिफ बढ़ाकर 100% कर दिया जाएगा और उसके बाद इसे 200% कर दिया जाएगा।"
'अमेरिकियों की सुरक्षा करना है मकसद'
इस पॉलिसी की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस कदम का मकसद कंपनियों को देश के अंदर ही जेनेरिक दवाएं बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा, "ऐसा जेनेरिक दवा बनाने का काम अमेरिका में वापस लाने के लिए किया जा रहा है। जो कंपनियां तय समय सीमा के अंदर प्लांट और उपकरण नहीं लगाएंगी उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस पॉलिसी का मकसद अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना है।"

See also  बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा निलंबित,भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे थे, संगठित गिरोह चलाने का लगा था आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now