रांची में शख्स की धारदार हथियार से हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2026

रांची में शख्स की धारदार हथियार से हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रांचीः मंगलवार रात सदर थाना क्षेत्र में एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के निवासी थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, रमेश ठाकुर अपने घर में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों ने रमेश ठाकुर के सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह जब परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो वह मृत अवस्था में मिले।
घटनास्थल पर मृतक के पास एक धारदार हथियार भी पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसी हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि रमेश ठाकुर के दो मकान हैं, जो एक-दूसरे के पास ही स्थित हैं। इनमें से एक मकान किराए पर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली दौरे पर, अचानक बना कार्यक्रम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now