14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली का मामलाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक जयराम महतो ने मुलाकात कर जांच की मांग की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2026

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली का मामलाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक जयराम महतो ने मुलाकात कर जांच की मांग की

रांचीः 14वीं जेपीएससी में कथित धांधली को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रोजेक्ट भवन में मुलाकात की। उन्होने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने और मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग की।जयराम ने मंगलवार को जेपीएससी के मामले को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मुलाकात की थी। जयराम ने सवाल उठाया कि आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना ही परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जो परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और वैधता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।परीक्षा आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश की ब्लैकलिस्टेड कंपनी को जिम्मेदारी दी गई। दुर्भाग्यपूर्ण भी है और शर्मनाक भी।


झारखंड गठन के काल से हीं प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले भी अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं और इस बार भी अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ है।
पहली JPSC से प्रारंभ हुआ घोटाले का खेल आज 14वें में भी जारी है। आज झारखंड का एक एक युवा JPSC/JSSC को संदेह की दृष्टि से देखता है। यदि राज्य सरकार दो दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो सड़क से सदन तक बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।जयराम ने मंगलवार को जेपीएससी के मामले को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मुलाकात की थी। जयराम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

See also  JDU की पूर्व विधानपार्षद मनोरमा देवी के घर NIA की रेड, नक्सल गतिविधियों को लेकर छापेमारी

WhatsApp Image 2026 07 21 at 6.44.22 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now