चतरा में SP आवास के सामने चली गोली, साथी गार्ड ने आंख में मारी गोली, मौके पर मौत; आरोपी दबोचा गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2026

चतरा में SP ऑफिस के सामने पुलिस जवान ने प्राइवेट गार्ड को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, हिरासत में आरोपी

चतरा: झारखंड के चतरा में मंगलवार को एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक प्राइवेट गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात आपसी रंजिश और विवाद का नतीजा थी। एक प्राइवेट गार्ड ने अपने ही साथी गार्ड को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली कार की छत में जाकर धंस गई, जबकि दूसरी गोली सीधे मृतक गार्ड की आंख में लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक अतुल सिंह बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है।

WhatsApp Image 2026 07 21 at 3.32.05 scaled
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गार्ड चतरा बाईपास निर्माण कार्य के संवेदक विनीत उर्फ रॉकी यादव के निजी अंगरक्षक थे। किसी कार्य से ठेकेदार रॉकी यादव एसपी आवास पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों अंगरक्षकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और आरोपी ने अपने साथी पर गोली चला दी।

See also  बिहार में हड़ताल में गए CO,सर्किल आफिसों का काम ठप, जमीन सर्वे-चकबंदी पर असर

WhatsApp Image 2026 07 21 at 4.10.48 PM
वारदात के बाद आरोपी गार्ड मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एसपी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना के बाद फायरिंग में बिहार पुलिस के एक जवान पर भी शुरुआती तौर पर संदेह जताया गया था, जिसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

WhatsApp Image 2026 07 21 at 4.12.26 PM

हालांकि जांच आगे बढ़ने पर स्पष्ट हुआ कि गोली प्राइवेट गार्ड ने ही चलाई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में हथियार, घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now