रांचीः राजमहल से जेएमएम सांसद विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू की बुधवार को रांची में शादी सम्पन्न हुई। बहु बाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल चर्च में शादी की रस्म अदायगी की गई। पारंपरिक नृत्य के साथ साहिबगंज और पाकुड़ से आये कार्यकर्ता और रिश्तेदार शादी के दौरान झूमते नजर आए। इस विवाह समारोह में हेमंत सोरेन सरकार में शामिल मंत्री दीपिका पांडे सिंह, जेएमएम विधायक मथुरा महतो और दोनों परिवार के सदस्य के साथ नजदीकी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए। बुधवार शाम को रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित कई विशिष्ठ लोग शामिल होंगे और नवदंपति को बधाई और शुभकामनाएं देंगे। इससे पहले मंगलवार को बीएनआर होटल में मंडल और हल्दी लेपन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था।
सांसद विजय हांसदा की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का निधन 2025 में दिल्ली के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद हो गया था। विजय हांसदा की दूसरी पत्नी सुप्रिया मुर्मू इंजीनियरिंग पास आउट है और मूल रूप से पाकुड़ जिले के कचआ गांव की रहने वाली है। सुप्रिया की पढ़ाई और परवरिश हजारीबाग जिले में हुई है। उनके पिता भवेश मुर्मू बैंक अधिकारी रहे है।
देखिये शादी की तस्वीरें








