पाकुड़ में AJSU नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2026

पाकुड़ में AJSU नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पाकुड़ः बुधवार सुबह आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी की गई है। आजसू नेता और 2024 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे अजहर इस्लाम के घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

Screenshot 2026 07 15 091359
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। अजहर इस्लाम के घर किस एजेंसी ने कौन से मामले में छापेमारी की है इसका अभी पता नहीं चला है। अधिकारी अजहर इस्लाम के घर जांच कर रहे है। अजहर इस्लाम को पिछले विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम ने उन्हें 86029 वोटों के भारी अंतर से चुनाव हरा दिया था।अजहर इस्लाम बड़े पत्थर कारोबारी है और छापेमारी की कार्रवाई को इससे जोड़ा जा रहा है।

See also  रांची में बड़ा हादसाः मेले में लगा हुआ झूला गिरा, मची अफरातफरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now