राजधानी रांची में दर्दनाक हादसाः कार सवार 4 लोगों की मौके पर हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2023

रांची : बुधवार देर रात राजधानी रांची के बरियातू बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही कार पहले पहले बिजली के खंभे से टकराई फिर कार नियंत्रण खोते हुए डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर से 4 युवकों के शव को बाहर निकालकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। मृतक चारों युवक बरियातू बस्ती के ही रहने वाले थे।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बूटी मोड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही लाल रंग की कार पहले खंभे से टकराई फिर वो डिवाइडर से टकरा गई और हवा में उछलने के बाद पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी का कोई मौका नहीं मिल पाया।

See also  सारंडा जंगल में जारी है सुरक्षाबलों का अभियान, एक और माओवादी ढेर, अबतक 16 मारे गए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now