पटनाः सुर्खियों में रहने वाले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव यादव अब रियलिटी शो में नजर आ ने वाले है। भोजपुरी के पहले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल से वो पहली बार टीवी शो में नजर आने वाले है। अपने अलग अलग अंदाज में नजर आने वाले तेजप्रताप यादव इस रियलिटी शो में किस रूप में नजर आएंगे इसका सबको इंतजार है। बिग बॉस की तर्ज पर बने इस शो का प्रसारण दो अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होने वाला है। तेजप्रताप यादव के पिता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी एक बार बड़े स्क्रीन पर नजर आ चुके है, जब उनके नाम से एक फिल्म लालू प्रसाद यादव आई थी, हालांकि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं मचा सकी।
इस शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज और बिहार के बड़े नेता एक साथ नजर आने वाले हैं। शो में इन बड़े सितारों की असली जिंदगी बिना किसी छिपाव के दिखाएगा। इसमें उनके निजी और प्रोफेशनल जीवन की सच्ची बातें सामने आएंगी।इस शो में भोजपुरी का पावर स्टार पवन सिंह, अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक साथ नजर आने वाले हैं। शो का प्रसारण 2 अगस्त को JioHotstar पर शुरू होगा। वहीं इस शो की मेजबानी मनीषा रानी और कृष्णा अभिषेक करेंगे।

हेडलाइंस के पीछे हम असल में कौन हैं: पवन सिंह
पवन सिंह ने इस शो के बारे में कहा, “लोगों ने हमारे बारे में कई सालों से तरह-तरह की कहानियां सुनी हैं। कुछ सच हैं, कुछ बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हैं और कई पूरी तरह गढ़ी हुई हैं। यह शो दर्शकों को मौका देगा कि वे हेडलाइंस के पीछे हम असल में कौन हैं, यह जान सकें।”
कोई भी परफेक्ट बनने का नाटक नहीं कर रहा: निरहुआ
निरहुआ ने बताया कि शो में कोई भी परफेक्ट बनने का नाटक नहीं कर रहा है। “हम साथ में हंसते-मजाक करते हैं, बहस भी करते हैं, एक-दूसरे की टांग खींचते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं। यही इस शो को सच्चा बनाता है। और हां… मैंने आखिर में जो कहा है, उसका जवाब दर्शक 2 अगस्त से खुद ही दे देंगे।”
इस रियलिटी शो में सितारे अपनी फेम, महत्वाकांक्षा, परिवार, दोस्ती, आपसी प्रतिस्पर्धा और स्टार बनने के दबाव जैसी बातों को खुलकर शेयर करेंगे। यह शो दर्शकों को भोजपुरी मनोरंजन जगत की उस दुनिया की सच्ची झलक दिखाएगा, जिसने लाखों लोगों को आकर्षित किया है लेकिन अंदर की बातें कम ही लोग जान पाते हैं।
निरहुआ ने आगे कहा कि देश के दिल (हार्टलैंड) की कहानियों को बड़े प्लेटफॉर्म की जरूरत है। यह शो उन कहानियों को ईमानदारी से पेश करेगा और ऐसे सितारों को एक साथ लाएगा जिन्हें दर्शक पहले कभी इस तरह खुलकर बात करते नहीं देखे होंगे।
शो के प्रोमो में क्या है?
इस रियलिटी शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि सारे प्रतिभागी एक राउंड टेबल पर बैठ हैं। बातचीत में आम्रपाली दुबे कहती हैं- करना क्या है? इस पर पवन सिंह ने कहते हैं, “कुछ नया किया जाए।”
आगे काजल राघवानी तेज प्रताप और पवन सिंह के रिश्तों को लेकर कहती हैं कि मैंने सुना है आप दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। इस पर तेज प्रताप यादव जवाब देते हैं, “चंद लोग जो हैं न वो हमारा नाम खराब करते हैं…” इस तरह प्रोमो में और भी सस्पेंश है। देखना होगा कि शो में तेज प्रताप क्या कुछ करते हैं।
Jab saath aayenge Bhojpuri stars, tab bawaal toh machega hi 🔥#BhojpuriBawaal, streaming from 2nd August on JioHotstar and Colors.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/tPuw0tHIco
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) July 13, 2026
वीडियो की शुरुआत डिनर टेबल पर बैठे कलाकारों से होती है, जहां वे इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि शो को दर्शकों के सामने कैसे पेश किया जाए। लेकिन कुछ ही पलों में बातचीत अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है। हल्की-फुल्की नोकझोंक बहस में बदल जाती है, मजाक आरोपों का रूप ले लेता है और सभी सितारे एक-दूसरे से जुड़ी अफवाहों, विवादों और लोगों की धारणाओं पर खुलकर बात करने लगते हैं। यह साफ हो जाता है कि जब भोजपुरी के सबसे बड़े सितारे एक साथ आते हैं, तो बवाल होना तय है।

