निशा भगत से प्रिंसखान के नाम पर मांगी रंगदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2026

निशा भगत से प्रिंसखान के नाम पर मांगी रंगदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

रांचीः आदिवासी नेत्री निशा भगत को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में उन्होंने रांची के साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। निशा भगत ने अपनी शिकायत में बताया है कि इंटरनेट मीडिया पर उन्हें एक संदेश भेजा गया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बताया।संदेश में पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। इसके साथ ही आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।
साइबर थाने में दी शिकायत
धमकी मिलने के बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।निशा भगत ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उनके मोबाइल पर इंस्टग्राम पर इमरान किंग नाम की आईडी से धमकी भरे संदेश आए। उन्होंने बताया कि पिठोरिया थाना क्षेत्र से जुड़ी एक घटना का इंटरव्यू उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया था। इसी पोस्ट पर इमरान किंग नाम की आईडी से अश्लील संदेश भेजे गए और धकमी दी गई। निशा भगत का आरोप है कि धकमी देने वाला व्यक्ति झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान से जुड़ा हुआ है।

See also  बिहार में पंजाब मेल में मिला फर्जी टीटीई, 18 बोतल शराब के साथ अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now