झारखंड में पहली बार प्रयोगशाला सहायकों की होगी नियुक्ति, हेमंत सरकार के 4 साल पर युवाओं को मिलेगी नौकरियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 27, 2023

रांची : 29 दिसंबर को सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करोड़ों रूपये की परिसंपत्तियां लाभुकों के बीच बांटेंगे। सीएम कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।
राज्य में पहली बार 550 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति होगी, हालांकि मंत्रिमंडल समन्वय ने अबतक बांटी जाने वाली परिसंपत्ति और नौकरी के ब्योरे को अंतिम रूप नहीं दिया है। कई विभागों द्वारा अबतक लाभुकों का पूरा ब्योरा प्रेषित करने की वजह से इसमें समय लग सकता है। झारखंड राज्य बनने के बाद से प्लस टू विद्यालयों में प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। 29 दिसंबर को सीएम हेमंत सोरेन सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे जिसकी तैयारी स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा की जा रही है। इसके लिए अनुशांसित अभ्यर्थियों की मंगलवार देर शाम तक जैक में काउंसेलिंग हुई।
झारखंड में 690 प्रयोगशाला सहायकों के लिए झारखंड चयन आयोग द्वारा परीक्षा ली गई थी इसमें 550 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा अनुशंसा की गई है।

See also  DPS Ranchi के म्यूजिक टीचर माइकल घोष की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीम, जोन्हा फॉल में बहे थे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now