पटनाः बिहार में एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बड़ा नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है।अपने पत्र में अभिषेक सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है।
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता श्री अभिषेक कुमार ‘बंटी’ जी ने पार्टी नेतृत्व को पत्र के माध्यम से अपना मंतव्य प्रकट किया। pic.twitter.com/JKLo2XhDwz
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) July 10, 2026
अभिषेक बंटी ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह पारिवारिक कारणों से चुनावी मैदान से हट रहे हैं। वहीं इसी के साथ बीजेपी ने बांकीपुर सीट पर नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के केंद्रीय समिति ने उनके नाम का एलान किया।
बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस
अभिषेक कुमार ने अपना नामांकन पर्चा वापस लिया
#BANKIPUR pic.twitter.com/mUVt9Vosv7— Live Dainik (@Live_Dainik) July 10, 2026
अभिषेक सिन्हा ने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर अपना निर्णय भी बता दिया है। बांकीपुर सीट पर भाजपा ने अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने गुरुवार को नामांकन भी दाखिल किया था।नामांकन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार के तमाम दिग्गज मौजूद थे।वहीं नामांकन के बाद अभिषेक बंटी ने बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी।हालांकि, अब अभिषेक बंटी ने नामांकन वापस लेने का ऐलान कर दिया है, जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है।

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?
1 जुलाई 1994 को पटना जन्मे नीरज कुमार सिन्हा अभी 32 साल के हैं और उन्होंने स्नातक (बी.ए.) तक शिक्षा प्राप्त की है। साल 2006 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेकर उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। संगठन में उन्होंने बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
वर्तमान में वह लगातार दूसरी बार नरेंद्र भारती मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि भी मजबूत रही है। उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे और उनकी स्मृति में ही मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया है।
क्यों अहम है बांकीपुर उपचुनाव?
बांकीपुर उपचुनाव अपने चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के कारण भी अहम बन गया है। देशभर में कई मुख्यमंत्रियों और पार्टियों को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) खुद इस मैदान से ताल ठोक रहे हैं वह और घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।वहीं,पुरुष अधिकार संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता वीना मानवी भी बांकीपुर सीट से लड़ रही हैं। समाज में अपनी बेबाक छवि और सामाजिक मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने वाली वीना मानवी ने तेज प्रताप यादव की पार्टी से किस्मत आजमा रही है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाया #Bankipur pic.twitter.com/m8zstyxuKJ
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 10, 2026
VIDEO | Patna, Bihar: Jan Suraaj founder Prashant Kishor on claims that the BJP candidate withdrew from the Bankipore bypoll out of nervousness says, "We had said from the very beginning that there is no force greater than the people's mandate. Until now, we had seen candidates… pic.twitter.com/KOKJTWa16F
— Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2026


