खूंटीः जिले में युवक और युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह मामला खूंटी थाना इलाके की है। अपराधियों ने युवक और युवती की हत्या कर घाघरा पुल के पास फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर खूंटी थाना और मुरहू थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटना स्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सक्रिय किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। फिलहाल दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान में जुटी हुई है।


