बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बाजार में बेचने का मामलाः शराब गोदाम के मैनेजर और क्लर्क को हटाया गया, शोकॉज जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2026

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बाजार में बेचने का मामलाः शराब गोदाम के मैनेजर और क्लर्क को हटाया गया, शोकॉज जारी

रांचीः राज्य में एक्सपायर्ड हो चुके बीयर बाजार में बेचने के मामले में विभाग गंभीर है। इसे लेकर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गयी है। उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जेएसबीसीएल एमडी ने दोषी पदाधिकारियों को शोकॉज जारी किया है। एमडी ने इस मामले में जेएसबीसीएल से जुड़े कर्मी पर अपने स्तर से कार्रवाई की है। बोकारो के जिस गोदाम से एक्सपायर्ड बीयर निकाला गया था, उसके मैनेजर और क्लर्क को वहां से हटा दिया गया। इसके साथ ही दोनों कर्मियों को शोकॉज जारी किया गया है। दोनों का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
जिस दुकान में एक्सपायर्ड बीयर बेचने का मामला सामने आया था, उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। एमडी ने अपने स्तर से की गयी कार्रवाई के अलावा विभागीय पदाधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उत्पाद आयुक्त को पत्र लिखा है। विभाग के स्तर से भी जांच रिपोर्ट पर दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जेएसबीसीएल एमडी ने जिला के सहायक उत्पाद आयुक्त व दो इंस्पेक्टर पर कार्रवाई को लेकर आयुक्त को पत्र लिखा है। जांच रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई की जायेगी। बोकारो में लगभग 1500 एक्सपायर्ड बीयर की पेटी नष्ट करने के बदले बेचने के लिए दुकान पहुंचा दिया गया था। इस मामले पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि एक्सपायर्ड बीयर बाजार में बेचने के मामले में तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी गयी थी। इस संबंध में आंच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में सभी दोषी पदाधिकारी व कर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

See also  'पूरा पाकिस्तान भारत की जद में है', ऑपरेशन सिंदूर पर सेना अधिकारी का बड़ा खुलासा; कहा- हम पाक से...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now