बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, पटना समेत कई जिलों में होगी बारिश,अगले 5 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2026

बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, पटना समेत कई जिलों में होगी बारिश,अगले 5 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी

पटनाः बिहार में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का 7 दिन का हाई अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत लगभग सभी जिलों में दिनभर काले बादल छाए रह रहे हैं। इसके साथ ही तेज हवा के साथ भारी बारिश भी हो रही है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से बिगड़े मौसम में घर से नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। मौसम में बदलाव से लोगों को थोड़ी बहुत गर्मी से मिली है।
इन 4 जिलों में भयंकर बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो, चार जिलों किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश हुई। दोपहर के बाद पटना, बांका, नालंदा और जमुई जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। लगातार इस तरह से बारिश होने से राज्य के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की भी संभावना जताई गई है।
अगले 5 दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो, अगले 5 दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा। विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, 8 जुलाई को भी पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 9 जुलाई को शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार और पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकी के जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।
10 जुलाई को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में भयंकर बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकी के जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की जाएगी। इसके बाद 11 और 12 जुलाई को भी पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में क्यों बदला मौसम?
बिहार में मौसम बदलने की वजह को लेकर मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बताया गया कि एक्टिव मॉनसूनी ट्रफ लाइन बिहार के साथ पूर्वी भारत में नमी पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से ही राज्य में मॉनसून एक्टिव हो गया है। गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पूरे जुलाई महीने इसी तरह रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

See also  पलामू बस स्टेंड में देर रात चली गोली, राजा साहेब के ऑफिस के पास एक व्यक्ति की हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now