रांची के धुर्वा से लापता करण और शिवा बरामद, दोस्त अर्जुन के साथ पुरी गए थे घूमने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2026

रांची के धुर्वा से लापता करण और शिवा बरामद, दोस्त अर्जुन के साथ पुरी गए थे घूमने

रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार से लापता तीन बच्चों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक महीने से ज्यादा समय तक लापता रहने वाले करण और शिवा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लापता होने के 14 दिन बाद पुलिस ने अर्जुन को ओडिशा के पुरी से बरामद कर लिया था लेकिन करण और शिवा को पुलिस खोज नहीं पा रही थी।
अब पुलिस ने लापता तीनों बच्चों को बरामद कर लिया है। तीनों बच्चे समुद्र देखने ओडिशा के पुरी चले गए थे। सोमवार को पुलिस ने करण शर्मा और शिवा नायक को भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ मे यह सामने आया था कि तीनो बच्चे स्वेच्छा से समुंद्र देखने और घूमने निकले थे. अपहरण संबंधी कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है।

See also  IPS रोहन झा की अजीबो-गरीब हरकतें चर्चा में, चूहें की काटी गर्दन और हवन कर जिंदा करने का किया दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now