भुरकुंडा में प्रिंस खान गैंग के साथ मुठभेड़, गोली लगने से शिवा घायल, दो अपराधी गिरफ्तार, SSP की सूचना पर चला ऑपरेशन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2026

भुरकुंडा में प्रिंस खान गैंग के साथ मुठभेड़, गोली लगने से शिवा घायल, दो अपराधी गिरफ्तार, SSP की सूचना पर चला ऑपरेशन

DESK: धनबाद SSP प्रभार कुमार को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर धनबाद, रांची और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर बड़ा प्रहार किया।रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Prince Khan Gang Encounter

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य शिवराज उर्फ शिवा डोम गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि कुजू क्षेत्र से गिरोह के एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह संयुक्त अभियान में दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवराज उर्फ शिवा पहले कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के लिए भी काम कर चुका है और बाद में प्रिंस खान गिरोह का अहम सदस्य बन गया था। लंबे समय से वह पुलिस की रडार पर था।वहीं गैग के एक अन्य अपराधी आरिज (भरकुंडा ओपी क्षेत्र निवासी) को गिरफ्तार किर लिया।यह कार्रवाई प्रिंस खान गिरोह के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस का एक्शन, वासेपुर स्थित घर पर चलाया गया बुलडोजर

Prince Khan Gang Encounter 3
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 4 हथियार और 60 जिंदा कारतूस और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। वहीं आगे की तलाशी में कुल चार पिस्तौल और करीब पांच दर्जन कारतूस जब्त किए गए।बरामद हथियारों के आधार पर पुलिस गिरोह की बड़ी आपराधिक साजिश और नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Prince Khan Gang Encounter 1

धनबाद एसएसपी की खुफिया सूचना पर शुरू हुआ यह ऑपरेशन पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को झारखंड में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now