जमशेदपुर SSP पीयूष पांडे और सरायकेला SP निधि द्विवेदी पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने IPS दंपत्ति को पद से हटाया, ADG संभालेंगे कमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2026

जमशेदपुर SSP पीयूष पांडे और सरायकेला SP निधि द्विवेदी पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने IPS दंपत्ति पर की कड़ी कार्रवाई

रांचीः जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में डीडी बार के बाहर हुई बर्बर चाकूबाजी और करणी सेना के नेता हिमांशू की पुलिस वैन से खींचकर हत्या मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में संबंद्ध करने का आदेश दिया है। उनपर विधि-व्यवस्था बनाये रखने में विफल रने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई की गयी है। दोनों ही अधिकारी रिश्ते में पति-पत्नी हैं। हाल के दिनों में पहली बार सरकार ने ऐसी कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है।
चाईबासा के आयुक्त एवं रांची के ADG को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, DIG जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी

See also  फेक न्यूज पर भारतीय को सबसे ज्यादा भरोसा, भावनात्मक और झूठी खबरों से प्रभावित होते हैं लोग

WhatsApp Image 2026 07 01 at 5.19.28 AM
क्यों बढ़ा विवाद ?
दरअसल, जमशेदपुर के बिष्टुपुर के डबल डाउन बार के बाहर शनिवार रात पुलिस वैन से खींचकर चाकू से गोदे गए करणी सेना नेता हिमांशु कुमार सिंह की सोमवार शाम को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में बार संचालक बीजेपी नेता नीरज कुमार सिंह समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बिष्टुपुर गोलचक्कर को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां से गुजरने की कोशिश करने वाले वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।
पुलिस की मौजूदगी में चाकूबाजी की घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमांशु सरायकेला करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष थे। चाकूबाजी में उनकी मौत ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की दो जीप और टाइगर मोबाइल के जवानों की मौजूदगी में जिलिंगगोड़ा के सात-आठ युवकों की ओर से दो युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है, जिसमें पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। घटना में घायल आदित्यपुर निवासी प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में चल रहा है।

See also  कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा पर पीएम मोदी ने जाहिर की प्रसन्नता, योगी ने कहा-मोदी जी को साधूवाद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now