झारखंड सरकार में मंत्री संजय यादव पर बालू के अवैध खनन मामले में आरोप तय, बिहार के बांका कोर्ट में शुरू होगा ट्रायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2026

झारखंड सरकार में मंत्री संजय यादव पर बालू के अवैध खनन मामले में आरोप तय, बिहार के बांका कोर्ट में शुरू होगा ट्रायल

रांचीः झारखंड सरकार में मंत्री और आरजेडी विधायक संजय यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। बालू के अवैध खनन मामले में बिहार के बांका व्यवहार न्यायालय में आरोप गठित कर दिया गया है। वर्ष 2016 में बांका थाने में संजय यादव के खिलाफ बालू के अवैध खनन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संजय यादव मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहने वाले है उनके भाई बिहार में जेडीयू से विधायक है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला बिहार के बांका जिले में अवैध बालू खनन और उससे जुड़े नियमों के उल्लंघन से संबंधित है। जांच के बाद पुलिस ने संजय यादव समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद संजय यादव के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया।
आरोप गठित होने के बाद अब अदालत में अभियोजन पक्ष अपने गवाहों और साक्ष्यों को पेश करेगा, जबकि बचाव पक्ष को भी अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। ट्रायल के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत अंतिम फैसला सुनाएगी।गौरतलब है कि अवैध बालू खनन को लेकर बिहार और झारखंड में समय-समय पर प्रशासनिक कार्रवाई होती रही है। सरकारें लगातार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का दावा करती रही हैं। इसी क्रम में दर्ज इस मामले में अब न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

See also  टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल कर करता था ठगी का काम, 3 करोड़ का साइबर फ्रॉड करने वाले दिनेश कुमार को CID ने किया अरेस्ट 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now