मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव RJD में हुई शामिल, मुकेश सहनी की VIP की रह चुकी हैं प्रत्‍याशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2026

मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव RJD में हुई शामिल, मुकेश सहनी की VIP की रह चुकी हैं प्रत्‍याशी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं और मधुबनी जिला परिषद की अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया।पटना में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बिंदु गुलाब यादव झंझारपुर से आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव की बेटी है। तेजस्वी ने स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की लड़ाई को मजबूत करने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों का एकजुट होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, गिरती कानून-व्यवस्था तथा महिलाओं और गरीबों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ संघर्ष को और धार देने की आवश्यकता है।
तेजस्‍वी बोले-संघर्ष के ल‍िए रहें तैयार
तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष के लिए तैयार रहें।इस अवसर पर बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय के विचारों तथा तेजस्वी यादव के संघर्ष और जनसरोकारों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ी हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय की राजनीति और अधिक मजबूत होगी तथा वंचित वर्गों की आवाज को प्रभावी मंच मिलेगा।
पार्टी का प्रतीक च‍िह्न देकर सम्‍मान
प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की उपस्थिति में बिंदु गुलाब यादव को पार्टी की सदस्यता रसीद प्रदान की गई।इस दौरान उन्हें राजद का प्रतीक हरा गमछा और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक संघर्ष और सार्वजनिक जीवन पर आधारित पुस्तक ‘गोपालगंज टू रायसीना’ भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष रिंकू यादव, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव रहे संजीव लाल निलंबन मुक्त, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now