पटनाः आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव शुक्रवार देर रात पटना के सचिवाल थाना पहुंचे और आकाश यादव समेत आठ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी। तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के खिलाफ तीन पन्नों में आवेदन देकर आरोप लगाया है। तेजप्रताप यादव ने आरोप लगाते हुए संबंधित लोगों पर पैसे मांगने, उनकी छवि खराब करने और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए है। यहीं नहीं तेजप्रताप यादव का आरोप है कि आकाश यादव ने उनके और उनके पिता के खिलाफ हत्या की साजिश भी रची है।
VIDEO | Patna, Bihar: "Eight individuals want to have me and my father murdered; Aakash Yadav orchestrated the conspiracy; FIR has been filed against all of them," says Janshakti Janata Dal President Tej Pratap Yadav.#PatnaNews #TejPratapYadav
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/1Aj48ucJ1C
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2026
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि तेजप्रताप यादव का आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस फिलहाल शिकायत की जांच कर रही है और तथ्यों को खंगालने में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tej Pratap Yadav पर आकाश यादव ने पहले दर्ज कराया था केस
गौरतलब है कि छात्र नेता आकाश यादव (Akash Yadav) ने इससे पहले तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना में मामला दर्ज कराया था। आकाश यादव ने पुलिस को बताया था कि वह खाटूश्याम की यात्रा पर गए हुए थे। इसी दौरान छह जून को Tej Pratap Yadav अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित घर पहुंचे और जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया।
धमकी मिलने का भी लगाया था आरोप
आकाश यादव ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें फोन पर धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
धमकी मिलने का भी लगाया था आरोप
बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र थाना में दर्ज मामले के बाद ही तेजप्रताप यादव ने में आवेदन देकर अपना पक्ष रखा है। अब दोनों मामलों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।







