- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, कैश और जेवरात लूटे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2026

रांची में दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, कैश और जेवरात लूटे

रांचीः नामकुम थाना क्षेत्र में सोमवार रात बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान संचालक को गोली मार दी। घटना कुटियातु आर्मी मैदान के समीप रात करीब नौ बजे हुई। विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार के पैर में गोली मार दी और नकदी समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पहले से घात लगाए अपराधियों ने रोका
जानकारी के अनुसार, सदाबहार चौक निवासी रोहित कुमार कुटियातु चौक के पास स्थित रिसव इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान का संचालन करते हैं। बताया गया कि सोमवार रात वह बाजार से तगादा कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुटियातु आर्मी ग्राउंड के रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे लूटपाट करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, जब रोहित कुमार ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।इसके बाद अपराधियों ने उनके पास मौजूद सोने का लाकेट, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और करीब 25 हजार रुपये नकद लूट लिए।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे अपराधी
घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले खरसीदाग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद सिटी एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू
घायल रोहित कुमार को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार गोली उनके पैर में लगी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  दुल्हन के बालों में बनी 'मछली', देखिये Fish Hairstyle का वो VIDEO जो हो गया सोशल मीडिया पर वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now