बोकारो में इलाज कराने वेल्लोर गए बुजुर्ग के घर में लाखों की चोरी, जेवरात समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2026

बोकारो में इलाज कराने वेल्लोर गए बुजुर्ग के घर में लाखों की चोरी, जेवरात समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

बोकारो: जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इलाज के लिए पिछले तीन महीने से वेल्लोर गए एक बुजुर्ग के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर से जेवरात, टीवी, इनवर्टर, इंडक्शन समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, चीरा चास थाना क्षेत्र के गांधाजोड़ निवासी करीब 60 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा पिछले तीन माह से इलाज के सिलसिले में वेल्लोर में रह रहे हैं। इसी दौरान 14 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद पड़े घर को निशाना बनाया।
रविवार सुबह जब उनके छोटे भाई शिव नारायण मिश्रा घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। पहले उन्हें लगा कि परिवार के सदस्य घर लौट आए होंगे, लेकिन अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के सभी कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तत्काल गृहस्वामी और पुलिस को घटना की सूचना दी।
जांच के दौरान घर की आलमारी और लॉकर खुले मिले। चोर टीवी, इंडक्शन चूल्हा, इनवर्टर, कपड़े सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बक्सों को भी खंगाल दिया गया था और घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।
परिजनों के मुताबिक, विजय कुमार मिश्रा की पत्नी और बहू के जेवरात भी चोरी हो गए हैं। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब सात से दस लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं नकदी और अन्य सामानों के नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने के बाद चीरा चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

See also  बेटी के लिए रिश्ता देखने गई थी मां, खुद कर ली शादी, होने वाला दामाद ही बन गया पति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now