- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रामगढ़ में CCL के बंद पड़े खदान में घुसे मजदूर, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

रामगढ़ में CCL के बंद पड़े खदान में घुसे मजदूर, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

रामगढ़ः शनिवार को रामगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी में सीसीएल के बंद कोयला खदान में मजदूर अवैध खनन करने के लिए घुसे। खदान के भीतर जहरीली गैस के रिसाव और ऑक्सीजन की कमी से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर अवैध रूप से खोदे गए खदान में अवैध कोयला निकालने का काम कर रहे थे। दो मजदूर उन्हें देखने खदान के अंदर गए, लेकिन वे भी अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

WhatsApp Image 2026 06 13 at 4.09.25 PM
काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान देव कुमार बेदिया (25) और डब्ल्यू बेदिया (26), निवासी छोटकी टोंगी, तथा किशोर रवानी (26) और आशीष रजवार (29), निवासी सिरका बुध बाजार के रूप में हुई है।हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना ने एक बार फिर अवैध कोयला खनन के उस काले सच को सामने ला दिया है, जहां रोजी-रोटी की तलाश में मजदूर अपनी जान दांव पर लगाने को मजबूर हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर अवैध खनन के इस खेल पर रोक लगाने में जिम्मेदार एजेंसियां क्यों नाकाम साबित हो रही हैं।

See also  बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now