- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

रांची में पीपी ज्वेलर्स से 65 लाख के जेवरात की चोरी, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रांची में पीपी ज्वेलर्स से 65 लाख के जेवरात की चोरी, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रांचीः बीआईटी मेसरा स्थित कौशल्रूा कॉम्प्लेक्स के पीपी ज्वेलर्स से ताला काटकर 65 लाख 42 हजार के जेवरात और छह हजार नकद की चोरी कर ली गयी। चोरी को नकाबपोश अपराधियों ने अंजात दिया। इसे लेकर संचालक पशुपति नाथ सोनी, पिता स्वर्गीय रामचंद्र साव ने बीआईटी थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित दुकानदार लालपुर चौक के पास स्थित लोहरा कोचा के रहने वाले हैं। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बीआईटी थाना के बगल में स्थित कॉप्लेक्स में वर्ष 2017 से पीड़ित दुकानदार सोना-चांदी का कारोबार करते आ रहे हैं।

jh ran 04 chori photo 7200748 11062026220123 1106f 1781195483 1010
दुकान के मालिक पशुपति नाथ सोनी ने बताया कि दुकान में रखे 300 ग्राम सोना, 11 किलो 396 ग्राम चांदी के साथ 6 हजार नकद चुराकर ले गए है। जेवर दुकान के मालिक के अनुसार इस वारदात को चोरों ने बुधवार देर रात तब अंजाम दिया, जब वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।इस संबंध में दुकान के संचालक पशुपति नाथ सोनी ने बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संचालक ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। शटर खोलकर भीतर जाने पर देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। कैश समेत सोना-चांदी के जेवर गायब थे।इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रतिष्ठान और उसके आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर भी कैद हुई है। सीसीटीवी देखने के बाद यह जानकारी मिली है कि सभी चोर कार में सवार होकर जेवर दुकान पहुंचे थे। चोरी को अंजाम देने के बाद कार से ही फरार हो गए। इस संबंध में बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया की मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चोरों का सुराग हासिल करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी इतेमाल किया जा रहा है।

See also  पेसा नियमावली को हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने दी मंजूरी, 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now