- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लालू यादव के जन्मदिन पर तेजप्रताप का भावुक पोस्ट, तेजस्वी-राबड़ी के साथ आरजेडी अध्यक्ष ने काटा केक

लालू यादव के जन्मदिन पर तेजप्रताप का भावुक पोस्ट, तेजस्वी-राबड़ी के साथ आरजेडी अध्यक्ष ने काटा केक

पटनाः आरजेेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का गुरुवार को जन्मदिन है। रात 12 बजे तेजस्‍वी यादव, पत्‍नी राजश्री, मां राबड़ी देवी और बहन म‍ीसा भारती सह‍ित पर‍िवार के अन्‍य सदस्‍यों ने केक काटा। रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने पहले ही पोस्ट कर पिता लालू यादव को जन्मदिन का बधाई दे दी थी। तेजस्‍वी यादव ने सोशल मीड‍िया पर केक काटने के दौरान की फोटो सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िया है। ज‍िसमें तेज प्रताप और रोह‍िणी आचार्य को छोड़कर पूरा पर‍िवार एक साथ हैं।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीड‍िया पर भावुक पोस्‍ट कि‍या।ज‍िसे आप उनकी ल‍िखी हूबहू लाइन पढ़ सकते हैं।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, पापा!
आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला।आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूँ, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है. मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं।
“एक महान इंसान हैं आप”
पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं। आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले। आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया। सिर्फ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया। आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

See also  BIHAR में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के सिटी एसपी सहित 29 आईपीएस का ट्रांसफर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now