डेस्कः मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जांच (स्क्रूटनी) के दौरान खारिज कर दिया गया है।इसके साथ ही राज्य की तीसरी राज्यसभा सीट पर मुकाबला समाप्त हो गया और भाजपा उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बीजेपी ने उन पर हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।

बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार पर नामांकन एफिडेविट में आपराधिक मामला छिपाने का आरोप लगाया था। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी।कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन पत्र पर भारतीय जनता पार्टी की आपत्ति। नटराजन ने तेलंगाना के 1 और मध्यप्रदेश के 2 आपराधिक मामले छुपाए। कांग्रेस का कहना है FIR नहीं हुई थी,सिर्फ नोटिस मिला था। रिटर्निंग ऑफिसर ने बीजेपी की आपत्ति पर मीनाक्षी नटराजन को अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे तक का समय दिया था। मीनाक्षी ने जो स्पष्टिकरण दिया उससे संतुष्ट नहीं होने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन रद्द कर दिया। मीनाक्षी नटराजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी। इसी आधार पर उनके नामांकन को खारिज किया गया।
भोपाल में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने का आदेश, रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने जारी किया आदेश की कॉपी में बताए गए नामांकन रद्द करने के कारण pic.twitter.com/dAkcJgznTb
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 9, 2026
मिनीक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग में शिकायत करने सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और भुपेश बघेल पहुंचे लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने अंदर बिना इजाजत प्रवेश करने से रोक दिया। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘हम लोकतंत्र की इस दिनदहाड़े लूट को किसी भी कीमत पर चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे। इसके खिलाफ हम कानूनी लड़ाई ड़ेंगे और सड़कों पर भी पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे।”
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कहा, "हमें कानून व्यवस्था पर विश्वास है। बात सीटों की नहीं, बात लोकतंत्र की है।" pic.twitter.com/mSMUI5P1zz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026
#WATCH | भोपाल: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन रद्द होने पर कहा, "जब सदस्य संख्या नहीं होते हुए भी भाजपा ने एक तीसरा प्रत्याशी उतारा, वहीं से हमें यह समझ में आने लगा कि किस तरह संविधान, लोकतंत्र को कुचलने की राजनीति हो रही है। SIR के… pic.twitter.com/DhI2dNDnA2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026







