सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, किसानों के 43 करोड़ भुगतान को मंजूरी; विकास और कल्याण योजनाओं को मिली रफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2026

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बक्सर से भागलपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, 46 हजार नलकूपों को भी मंजूरी

पटना: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े कुल 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बिहार कैबिनेट की बैठक में सासामुसा शुगर वर्क्स से जुड़े किसानों के लगभग 43 करोड़ रुपये बकाया भुगतान को मंजूरी दी गई।इससे गन्ना किसानों को राहत मिलेगी और चीनी मिल को दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ होगा।साथ ही ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ को भी मंजूरी दी गई, जो 1 जुलाई 2026 से राज्य में लागू होगा और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देगा।
सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन पर बड़ा फोकस
डकरानाला पंप नहर योजना के लिए 251.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी।
वहीं बाढ़ नियंत्रण और नदी प्रबंधन के लिए भी बड़ी राशि को मंजूरी मिली है, जिससे 2026-27 में सुरक्षा कार्यों को गति मिलेगी।सिंधवारणी जलाशय योजना के लिए 196.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिससे नहर और सिंचाई क्षमता में सुधार होगा।
शहरों की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
बिहारशरीफ, हाजीपुर, बेगूसराय और सहरसा में सीवरेज और जलापूर्ति परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।इन परियोजनाओं की लागत 100 करोड़ से 375 करोड़ रुपये के बीच है।इन योजनाओं से शहरों में स्वच्छता, पेयजल और पर्यावरणीय सुधार को बढ़ावा मिलेगा और नागरिक सुविधाएं मजबूत होंगी।
शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बड़े फैसले
आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क और नए हॉस्टल निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं का संचालन आईआईटी पटना करेगा, जिससे उच्च शिक्षा और शोध को नई दिशा मिलेगी।इसके साथ ही ई-प्रोक्योरमेंट 2.0 और BIHAR SNA-SPARSH सिस्टम के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया, जिससे सरकारी भुगतान और निविदा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।
सामाजिक सुरक्षा और किसानों के लिए योजनाएं
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मई, जून और जुलाई 2026 की अग्रिम राशि के रूप में 3,662 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई है, जिससे लाखों लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिलेगा।

See also  पटना में सड़क किनारे बरामद हुई 8 करोड़ की अष्टधातु मूर्तियां, दो महीने पहले हुई थी चोरी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now