पटनाः बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक उपचुनाव) पर होने वाले MLC चुनाव में सोमवार को कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया। महागठबंधन की ओर से RJD के सुनील सिंह ने पर्चा भरा।इसके बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और RJD के SC-ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम की नाराजगी सामने आई।उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवचंद्र राम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे।उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझे वादा किया था कि MLC बनाएंगे, लेकिन मेरे साथ वादाखिलाफी की गई है। रोते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं 4 रात सो नहीं पाया, ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दें।’
RJD से MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद फूट-फूट कर प्रेस कांफ्रेंस में रोने लगे @RJDforIndia नेता शिवचंद्र राम…
बोले- '4 रात सोया नहीं; ऐसी जिंदगी किसी को न मिले'@Jduonline @BJP4Bihar @LJP4India #RJD #MlC #Shivchandraram pic.twitter.com/rx5wxTUCmq— Live Dainik (@Live_Dainik) June 8, 2026
सुनील सिंह के नामांकन के बाद बढ़ी नाराजगी
राजद की ओर से MLC चुनाव के लिए सुनील सिंह के आज नामांकन के बाद शिवचंद्र राम की नाराजगी खुलकर सामने आई। उन्होंने SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।हालांकि अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह केवल संगठनात्मक पद छोड़ रहे हैं, पार्टी की सदस्यता नहीं। वह आगे भी राजद के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे।
1990 से राजद और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े
उन्होंने कहा कि वो साल 1990 से सामाजिक न्याय की विचारधारा और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया और कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरे बिहार में दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया।
दलित समाज की उपेक्षा का लगाया आरोप
आगे शिवचंद्र राम ने कहा, विधान परिषद की सीट को लेकर दलित और रविदास समाज के लोगों में काफी उम्मीद थी। लेकिन हाल के फैसले से समाज में निराशा फैल गई है।उन्होंने पत्र में लिखा, जहां भी जाते हैं, लोग उनसे सवाल पूछते हैं और जवाब मांगते हैं। समाज की पीड़ा देखकर उनका मन व्यथित हो जाता है।



