लालू-राबड़ी ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस की,अब तेजस्वी ने भी लौटाई सिक्योरिटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2026

लालू-राबड़ी ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस की,अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के पास है। इसी बीच बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती कर दी। इस बात से नाराज लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी। शनिवार को इनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी गायब नजर आए। लालू यादव और राबड़ी देवी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी लेकिन उसे वापस ले लिया गया, अब लालू-राबड़ी ने बिना सुरक्षाकर्मी के ही रहने का फैसला किया है। दोनों नेताओं ने सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है, जिसके बाद अब लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी बिना सरकारी सुरक्षा के रहेंगे। लालू यादव और राबड़ी देवी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। राबड़ी देवी और लालू यादव की इस फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


सरकार ने जारी किया सुरक्षा हटाने का आदेश
बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को प्रदान की गई ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। राज्य के गृह विभाग की ओर से गुरुवार (5 जून) को यह आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को दी गई ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है।
तेज प्रताप यादव की भी वापस ली सुरक्षा
सरकार ने कहा कि यह निर्णय चार जून को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक की अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। गृह विभाग ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को प्रदान की गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। पूर्व विधायक होने के नाते उन्हें अब एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा।
तेजस्वी और मीसा भारती की सुरक्षा यथावत रखी गई
विभाग के नए आदेश में लालू परिवार की बड़ी पुत्री एवं सांसद मीसा भारती तथा तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखी गई है। सांसद होने के कारण मीसा भारती को तीन अंगरक्षकों का सुरक्षा घेरा मिलता रहेगा, जबकि राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक की सुरक्षा पूर्ववत उपलब्ध रहेगी।

See also  रांची में 14 से 17 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार, तीन दिन में गिर सकता है पारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now