Pawan Singh को BJP ने बनाया बिहार विधानपरिषद चुनाव में उम्मीदवार, संजय मयूख फिर से बनेंगे MLC

Pawan Singh को BJP ने बनाया बिहार विधानपरिषद चुनाव में उम्मीदवार, संजय मयूख फिर से बनेंगे MLC

पटनाः बिहार विधानपरिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव को लेकर पहले जेडीयू ने और फिर बाद में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जेडीयू की ओर से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार विधानपरिषद जा रहे है और गठबंधन के तहत जेडीयू को 3 सीटें मिली है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट भी जेडीयू के ही खाते में गई है। इसके बाद बीजेपी ने विधानपरिषद के चार सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

पवन सिंह को मिला ‘तपस्या’ का फल
बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। लंबे समय से सदन का सदस्य बनने की राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे पवन सिंह को आखिरकार उनकी तपस्या का फल मिल ही गया। लोकसभा चुनाव में बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह की वजह से काराकाट सिंह पर उपेंद्र कुशवाहा की हार हो गई थी। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव के समय पवन सिंह को बीजेपी ज्वाइन कराया गया लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया। अब बीजेपी उन्हें एमएलसी बनाकर विधानमंडल का सदस्य बना रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख एक बार फिर बिहार विधानमंडल के सदस्य बन रहे है, पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा अनिल कुमार ठाकुर और शीला मंडल को बीजेपी ने विधानपरिषद चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

See also  इरफान अंसारी से पत्रकार ने पूछा था 'भड़काऊ प्रश्न' ! अपने मंत्री के समर्थन में उतरे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now