सरायकेला में जमीन कारोबारी पर फायरिंग,रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2026

सरायकेला में जमीन कारोबारी पर फायरिंग,रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने मारी गोली

सरायकेला-खरसावां: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 में रंगदारी न देने पर एक जमीन कारोबारी पर फायरिंग की गई। इस घटना में कारोबारी अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन युवक रंगदारी की मांग करने लगे
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानगो थाना क्षेत्र जाकिरनगर रोड नंबर-20 निवासी अफसर नवाज ने कपाली के वार्ड संख्या पांच में जमीन खरीद रखी है, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार को निर्माण स्थल पर मौजूद अफसर नवाज के पास तीन युवक पहुंचे और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगे। मजदूरों को धमकी देकर भगा दिया गया।अफसर नवाज द्वारा विरोध किए जाने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उनके पैर में लगी, जो आर-पार निकल गई, जबकि दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से घायल अफसर नवाज मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर फरार हो गए।
CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता व्याप्त है।

See also  पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: हमले के दिन दुकान न खोलने वाले स्थानीय दुकानदार से NIA कर रही पूछताछ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now