रामगढ़ SP ऑफिस का PA बनकर ठगी, दुकानदार से iPhone 16 लेकर फरार

रामगढ़ SP ऑफिस का PA बनकर ठगी, दुकानदार से iPhone 16 लेकर फरार

रामगढ़: शहर के गोला रोड स्थित एक मोबाइल दुकान संचालक साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने खुद को एसपी कार्यालय का पीए बताकर iPhone 16 मंगवाया और फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने रामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, गणपति मोबाइल के संचालक धीरेंद्र कुमार को 30 मई की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को एसपी कार्यालय का पीए बताते हुए iPhone 16 खरीदने की बात कही।
कर्मचारी के वापस लौटने के बाद जब दुकान में भुगतान की जांच की गई तो खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई। दुकानदार द्वारा संपर्क करने पर आरोपी ने भुगतान करने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।ठगी का एहसास होने पर धीरेंद्र कुमार ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर मामले की जांच, मोबाइल की बरामदगी तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर नाराजगी के बीच कल्पना सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now