DESK: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध गुलमर्ग रोपवे (गुलमर्ग गोंडोला) में सोमवार को बड़ी तकनीकी खराबी आने के बाद 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए हैं। रोपवे की सभी केबिन अचानक रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस और प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।घटना के बाद कई पर्यटक घबराकर रोने लगे और तुरंत मदद की मांग करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों में सबसे ज्यादा डर का माहौल देखा गया है।
Watch | जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग गोंडोला सेवा में अचानक तकनीकी खराबी आने से कई पर्यटक केबल कार में फंस गए।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। रस्सियों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। #Gulmarg |… pic.twitter.com/FVBkrf2gyj
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) May 25, 2026
रोपवे की केबिन अचानक रुकने से अफरा-तफरी मच गई।हवा में फंसे पर्यटक चीखने-चिल्लाने लगे। फौरन ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।इसमें सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमें शामिल हैं। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हालात पर हमारी नजर है।उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर से स्पेशल रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गई हैं।


