बुजुर्ग महिला को 5 महीने रखा डिटिल अरेस्ट, 24 करोड़ ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया डर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 25, 2026

बुजुर्ग महिला को 5 महीने रखा डिटिल अरेस्ट, 24 करोड़ ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया डर

डेस्कः कर्नाटक के बेंगलुरु में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट और मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर एक बुजुर्ग महिला से करीब 24 करोड़ रुपए ठग लिए। पुलिस ने मुंबई, प्रयागराज और दिल्ली से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बैंक खाते से 60 लाख रुपए भी फ्रीज किए गए हैं।
पीड़िता ने हाल ही में अपनी एक बड़ी प्रॉपर्टी बेची थी। ठगों को इसकी जानकारी मिल गई। जनवरी 2026 में ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर महिला को कॉल किया और दावा किया कि उनके बैंक खातों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है।
ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट में होने की बात कहकर डराया। कहा कि जांच पूरी होने तक वह परिवार या किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क नहीं करें। इसके बाद जनवरी से मई के बीच महिला से अलग-अलग 22 बैंक खातों में करीब 24 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
सोना बेचने गई तो मामले का खुलासा हुआ
ठग करोड़ों रुपए लेने के बाद भी ठग लगातार और पैसे मांगते रहे। जब कैश खत्म हो गया तो महिला 1.30 किलो सोने के गहने गिरवी रखकर फंड जुटाने बैंक पहुंचीं। असामान्य लेन-देन देखकर बैंक अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।

See also  चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के दौरान रूक-रूक कर हो रही है फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now