पाकिस्तानी सैनिकों से भरी ट्रेन पर फिदायीन हमला, क्वेटा में 25 की मौत, BLA ने ली जिम्मेदारी

डेस्कः पाकिस्तान के कब्जे वाले ब्लूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में रविवार को आर्मी जवानों से भरी ट्रेन पर फिदायीन हमला हुआ है। बलूच लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तान सैनिकों से भरी ट्रेन को ही उड़ा दिया। इस भीषण हमले में 25 पाकिस्तानी सैनिकों के मौत की खबर है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक 47 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बयान भी जारी किया जिसमें उन्होंने इस बड़े आत्मघाती हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी ले ली है।
बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच के अनुसार, संगठन की सुसाइड अटैक यूनिट ‘मजीद ब्रिगेड’ ने इस हमले को अंजाम दिया है। ये ट्रेन क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सेना के जवानों को लेकर जा रही थी, जिसे निशाना बनाकर ये धमाका किया गया। इस ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी, साथ ही हमले के परिणामस्वरूप दुश्मन को हुए नुकसानों के बारे में जल्द ही मीडिया को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी जाएगी।

See also  प्रिंस खान को शूटर देने वाले राणा राहुल सिंह का नेताओं-अधिकारियों के साथ तस्वीर वायरल, सुदेश-सीपी सिंह और रागिनी सिंह के साथ फोटो आया सामने

image 2026 05 24t114550.083
‘एक बोगी जलकर राख’
क्वेटा पुलिस के मुताबिक, चमन फाटक के पास हुआ ये धमाका इतना भीषण था कि जाफर एक्सप्रेस की एक पूरी बोगी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई। रेलवे ट्रैक के आसपास बने कई रिहायशी मकानों की दीवारें ढह गईं और वहां खड़े वाहन भी इस ब्लास्ट की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सुबह 8 बजे धमाके से दहला क्वेटा, पटरी से उतरी ट्रेन
यह हमला रविवार सुबह करीब 8:00 बजे उस वक्त हुआ, जब क्वेटा छावनी (Quetta Cantt) से सैन्य कर्मियों को लेकर एक ट्रेन शहर की तरफ बढ़ रही थी।जैसे ही ट्रेन ‘चमन फाटक’ के पास पहुंची, तभी उसे एक जोरदार धमाके से उड़ा दिया गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनी गई है। ब्लास्ट के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई और उसकी बोगियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के तुरंत बाद घटनास्थल पर सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है.पूरे इलाके को सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है।

See also  रांची पुलिस की पटना में छापेमारी, परीक्षा माफिया की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now